Friday, 18 March 2016
Thursday, 17 March 2016
आपका मोबाइल भी बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड
आपका मोबाइल भी बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड
आपका मोबाइल भी बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड
यूजर्स अभी तक अपना पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करते थे. पर अब पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने की जरूरत नही पड़ेगी. अब ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है जिससे यूजर्स अपने मोबाइल से ही पेमेंट कर सकते है. मोबाइल से पेमेंट करने के लिए एसबीआई ने होस्ट कार्ड एमुलेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. आगे कार्ड्स प्लास्टिक के और डिजिटल बनाये जायेंगे.
इस टेक्नोलॉजी को पॉइंट ऑफ सेल्स में इंस्टॉल किया जा रहा है. जिससे यूजर्स एसबीआई कार्ड्स को उपयोग कर सके. यूजर्स इसका लाभ मोबाइल वॉलेट के जरिये ही कर सकते है. फ्रेंच पेमेंट कम्पनी अभी सभी बड़ी बैंको के साथ काम कर रही है.
इस टेक्नोलॉजी का यूरोप की कुछ बैंको में इस्तेमाल भी किया जा रहा है.
यूजर्स इसे एचसीई के जरिये ही यूज कर सकते है. इस टेक्नोलॉजी से पेमेंट करना बहुत आसान होगा.
बिना किसी ऐप के लाइव क्रिकेट स्टोर, पेज रिफ्रेश करने की भी जरूरत नहीं
बिना किसी ऐप के लाइव क्रिकेट स्टोर, पेज रिफ्रेश करने की भी जरूरत नहीं
बिना किसी ऐप के लाइव क्रिकेट स्टोर, पेज रिफ्रेश करने की भी जरूरत नहीं
आप गूगल सर्च ने "cricket score" या "t20 score" टाइप करके लाइव क्रिकेट स्कोर, क्रिकेट न्यूज और क्रिकेट से संबंधित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।
स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप पर भी इसका मजा उठा सकते हैं।
अगर आप लाइव क्रिकेट स्कोर का मजा बिना किसी ऐप के चाहते हैं तो गूगल ने इसके लिए एक शानदार इंतजाम किया है। अब आप गूगल सर्च ने "cricket score" या "t20 score" टाइप करके लाइव क्रिकेट स्कोर, क्रिकेट न्यूज और क्रिकेट से संबंधित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अमेरिका के बाद इंडिया मोबाइल सर्च में दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है और टी-20 विश्व कप के आगाज के साथ गूगल ने अपने मोबाइल सर्च में क्रिकेट मैच को शामिल किया है। स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप पर भी इसका मजा उठा सकते हैं।
गूगल का कहना है कि अगर आप मैच के दौरान 'क्रिकेट स्कोर' या 'टी 20 स्कोर' जैसी चीजों के लिए खोजते हैं तो लाइव स्कोर दिखाई देगा। यह ऑटोमैटिक अपडेट होता जाएगा, इसके लिए पेज को रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं है। नई सर्च सुविधा में खेल आंकड़े के साथ मैच, टीमों और खिलाड़ियों के साथ-साथ संबंधित समाचार लेख भी मिलेंगे। इसके अलावा अपडेटेड स्कोर और मैच के कार्यक्रम अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगा।
साथ ही गूगल आपके सवालों का जवाब भी देगा जैसे "When will India play Pakistan?" इसको आप रिमाइंडर के तौर पर सेट भी कर सकते हैं