Friday, 26 February 2016

सस्ते स्मार्टफोन पर उंगली उठाने वालों की ऐसे की बोलती बंद

Freedom 251: रिंगिंग बेल्स ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन पर उंगली उठाने वालों की ऐसे की बोलती बंद

Freedom 251: रिंगिंग बेल्स ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन पर उंगली उठाने वालों की ऐसे की बोलती बंददुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Freedom 251ने भारतीय बाजार में सनसनी फैला रखी है। मात्र 251 रुपये की कीमत के साथ लांच हुए इस स्मार्टफोन को लेकर आएं दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। ग्राहकों को जहां एक ओर इसकी कम कीमत ने लुभाया, वहीं दूसरी ओर सरकार के कुछ नुमाइंदों द्वारा इस पर फर्जीवाड़े के आरोप लगे।इन्हीं आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच फ्रीडम251 की निर्माता कंपनी रिंगिगबेल्स ने एक नई घोषणा कर दी है। प्राप्त खबरों के अनुसार, अब Freedom 251 को कैश ऑन डिलिवरी के द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। ऐसा कदम उठाकर कंपनी ने उस पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दे दिया है।पढ़े:और काम के भी मीडिया खबरों के अनुसार, रिंगिंग बेल्स ने अपने फेसबुक पेज के द्वारा कहा है कि शुरुआत में केवल 50 लाख लोगों को ही यह स्मार्टफोन मिलेगा, इसमेंसे 25 लाख यूजर्स को ऑनवाइन और बाकी 25 लाख को ऑफलाइन स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा।कंपनी ने बताया कि पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले 25 लाख लोगों को यह स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही कहा कि ग्राहक यह पेमेंट तब करें जब यह डिवाइस उन्हें घर पर प्राप्त हो जाएं।गौरतलब है कि फ्रीडम 251 के लिए की जाने वाली पेमेंट भी सुर्खियों में है। ऐसे में रिंगिंग बेल्स ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प शुरू करने की घोषणा करके एक अहम कदम उठाया है।अब हमारे ग्राहक फ्रीडम 251 की डिलीवरी होने पर ही पेमेंट करेंगे। फिलहाल पेमेंट के ईमेल के द्वारा की जा रही है। अब इसमेंपहले 25 लाख रजिस्ट्रेशन कराने वालों को जल्द से जल्द फोन मुहैया कराया जाएगा

No comments:

Post a Comment