फ्लिपकार्ट ने शुरू किया बिग एक्सचेंज डे प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे मोबाइल, टीवी
फ्लिपकार्ट ने शुरू किया बिग एक्सचेंज डे प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे मोबाइल, टीवी
›
फ्लिपकार्ट ने शुरू किया बिग एक्सचेंज डे प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे मोबाइल, टीवीईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक्सचेंज डे कार्यक्रम की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट का यह एक्सचेंज डे कार्यक्रम हर महीने की शुरूआत में 1 और 2 तारीख को उपलब्ध होगा। कपंनी का यह बिग एक्सचेंज डे कार्यक्रम केवल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर उपलब्ध है जिनमें स्मार्टफोन, लैपटाॅप, टीवी, रेफिजरेटर और वाॅशिंग मशीन शामिल हैं। इस आॅफर के अंतर्गत आप अपने पुराने टीवी, मोबाइल या लैपटाॅप आदि देकर एक्सचेंज आॅफरमें नया डिवाइस ले सकते हैं।
पढ़ें, जल्द ही भारत का प्रत्येक आम आदमी खरीद सकेगा आइफोन, नहीं करनी पड़ेगीजेब ढ़ीलीफ्लिपकार्ट का पहला बिग एक्सचेंज डे प्रोग्राम आज से शुरू हो चुका है। इस प्रोग्राम में कंपनी का एक्जीक्यूटिव आपके डिवाइस का आईएमईआई नंबर चैक करने के अलावा उसकी कंडीशन भी चैक करेगा।उदाहरण के तौर पर यदि आप टेलीविजन लेना चाहते हैं तो पहले आपके टेलीविजन को आॅन और आॅफ करके उसकी वर्किंग कंडिशन देखी जाएगी। इसी तरह स्मार्टफोन, लैपटाॅप, डेस्कटॉप और वाॅशिंग मशीन के लिए भी यही प्रक्रिया लागू होगी।फ्लिपकार्ट ने इस एक्सचेंज आॅफर के लिए सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला और लेनोवो जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
उपभोक्ता इस आॅफर का लाभ पूरे साल प्रत्येक महीने की शुरूआत के दो दिनों में उठा सकते हैं
No comments:
Post a Comment