ऑस्कर अवॉर्ड्सः जानिए किस-किस भारतीय को मिला यह सम्मान IMPORTANT FOR ALL COMPATATIVE EXAM
फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अकडमी अवॉर्ड जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड भी कहा जाता है किसी भी फिल्मी कलाकार के लिए सम्मान का पर्याय है।
कोई भी भारतीय फिल्म यह सम्मान पाने में कामयाब नहीं हुई है। पर कई भारतीय चेहरों ने अलग अलग श्रेणियों में यह अवॉर्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। जानिए कौन हैं वो भारतीय-
भानू अथैय्या
भानू भारत की सबसे प्रतिष्ठित कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। भानू को 1982 में आयी हॉलीवुड फिल्म गांधीके लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर की श्रेणी में ऑस्कर मिला था।
सत्यजीत रे
सत्यजीत रे हमेशा ही फिल्मी जगत के लिए प्रेरणा रहे हैं। देश के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में शुमार रे को 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट की श्रेणी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया था
ए.आर रहमान
मशहूर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर ए.आर रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनिअर के जय हो गाने के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था। ए.आर रहमान इकलौते भारतीय हैं जिन्हें दो ऑस्कर मिले हैं।
रेसुल पुकुट्टी
रेसुल पुकुट्टी को भी फिल्म स्लमडॉग मिलेनिअर में बेस्ट साउंड डिजाइनर की श्रेणी में ऑस्कर मिला था।
गुलजार
फिल्म स्लमडॉग मिलेनिअर में जय हो गाना लिखने के लिए गुलजार को ए.आर रहमान के साथ ऑस्कर मिला था।
No comments:
Post a Comment